LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

भेलवाटिकरा में अवैध शराब पर चक्रधरनगर पुलिस की दबिश, 65 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार*

Spread the love

●  *भेलवाटिकरा में अवैध शराब पर चक्रधरनगर पुलिस की दबिश, 65 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार*

      *6 अप्रैल, रायगढ़* ।  जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रही सख्त मुहिम के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने 5 अप्रैल, शनिवार को भेलवाटिकरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 65 लीटर महुआ शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी के घर से शराब बनाने की सामग्री और अवैध रूप से रखी शराब जब्त की गई, जिसकी बाजार में कीमत करीब 6,500 रुपये है।
       थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भेलवाटिकरा निवासी चित्रसेन चौहान अपने घर में कच्ची महुआ शराब बनाकर बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना की तस्दीक के लिए प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान आरोपी चित्रसेन चौहान घर पर मिला और पूछताछ में पहले टालमटोल करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछने पर उसने स्वीकार किया कि वह घर के एक कमरे में आग जलाकर सिल्वर के बर्तनों में शराब बनाकर रखना स्वीकार किया। दबिश में एक बड़े नीले प्लास्टिक जरीकेन में 50 लीटर और तीन अन्य जरीकेनों में 5-5 लीटर महुआ शराब मिली, जिसे टीम ने मौके पर जब्त कर लिया।
        38 वर्षीय आरोपी चित्रसेन चौहान, पिता धजाराम चौहान, निवासी ग्राम भेलवाटिकरा के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू के साथ आरक्षक चन्द्रकुमार बंजारे, शांति मिरी, सुशील मिंज, मिनकेतन पटेल एवं महिला आरक्षक अनिता बेक की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.