LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

लैलूंगा जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सदस्यों ने ली शपथ

Spread the love

लैलूंगा जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सदस्यों ने ली शपथ

लैलूंगा। नव निर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए और क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया।

राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप ने अपने उद्बोधन में नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बीडीसी को शुभकामनाएं देते हुए सभी को एकजुट होकर विकास के लिए प्रेरित किया।

नव निर्वाचित जनपद उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ‘सुखन’ ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि जनपद पंचायत निधि का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा और विकास कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं को प्रणाम कर मुख्य अतिथि और उपस्थित जनों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि लैलूंगा ब्लॉक के हर गांव का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता होगी और इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

इस मौके पर लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि विकास के कार्यों में किसी प्रकार का राजनीतिक भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “भूल जाइए कि आप भारतीय जनता पार्टी या कांग्रेस के नेता हैं, हम सब मिलकर क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करेंगे।”

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास में सहयोग का संकल्प लिया।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.