LATEST NEWS
💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥 💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥 *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गौरीशंकर मंदिर नहरपारा में सामूहिक रुद्राभिषेक* *लैलूंगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला लाभ* *राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को* *मातृ-शिशु 100 बिस्तरीय अस्पताल में गंभीर नवजात शिशुओं को मिला जीवनदान* रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़! 30 लाख के गबन में तत्कालीन CEO श्रवण मरकाम गिरफ्तार
कुटरचित दस्तावेजों के सहारे शासकीय राशि की हे...
February 18, 2026

जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार का प्रथम लैलूंगा आगमन 

WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.31.44_436f42bb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.39_e7a6569b
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.38_f60ada22
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.23.07_23afb6cb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 21.58.35_92380853
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.58.12_b9c15691
WhatsApp Image 2024-08-12 at 21.59.50_d7ddc622
Spread the love

जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार का प्रथम लैलूंगा आगमन 
ऐतिहासिक व भव्य स्वागत

लैलूंगा-  जिला पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत एवं निर्विरोध जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार के प्रथम लैलूंगा आगमन पर भव्य रोड-शो एवं स्वागत सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया।  22 मार्च दिन शनिवार दोपहर 04 बजे भाजपा कार्यालय आगमन हुआ। समलेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद रैली जशपुरिया नगाड़े व कर्मा नृत्य  के साथ भव्य रैली निकली गयी। जो कि श्री अग्रसेन चौक होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक नगर भ्रमण करते हुए निकली।खुली जीप में दीपक सिदार के साथ राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया, गोकुलानंद पटनायक, जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान,महामंत्री सतीश बेहरा, जनपद अध्यक्ष ज्योति भगत, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल सवार हुए। नगर भ्रमण के दौरान लोकप्रिय जननेता दीपक सिदार का भव्य स्वागत फूलमाला से प्रत्येक घरों के सामने किया गया।भारतीय संस्कृति के अनुसार कई जगह कलश एवं आरती से स्वागत हुआ।भव्य स्वागत में भाजपा कार्यकर्ता उमेश अग्रवाल ने श्री अग्रसेन चौक पर साल श्रीफल से जिला पंचायत उपाध्यक्ष  दीपक सिदार का स्वागत किया साथ ही रैली में बधाई स्वरूप रसगुल्ले वितरण किया गया।पूरे नगर को फ्लेक्स से लगाकर दुल्हन की तरह सजाया गया था।पत्थलगांव रोड में श्री श्याम ऑटो के संचालक आशीष मित्तल ने भव्य स्वागत नोटों की माला से व जलपान कराकर किया।पटाखों व जयजयकारो के गगनभेदी नारो ने रैली में जोश जुनून को हाई करने में कोई कसर नही छोड़ी।वरिष्ठ भाजपा नेता नटवर निंगानिया ने भी रैली का स्वागत किया। रूट मे स्थित शिव मंदिर,ईष्टदेव,मां बंजारी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद दीपक के निज निवास के पास रसगुल्ला से तौला गया एवं परिजनों ने पुष्पवर्षा, फूलमाला व आरती उतारकर स्वागत किया।  रैली के बाद अपेक्स बैंक के सामने बने विशाल मंच में मंचीय कार्यक्रम के लिए सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित हुए।  जिसमे मुख्य अतिथि  राधेश्याम राठिया  ( सांसद लोकसभा ), व विशिष्ट अतिथि अरुणधर दिवान  ( जिलाध्यक्ष भाजपा रायगढ़) , सतीश चन्द्र बेहरा ( जिला महामंत्री ) सुनीति राठिया ( पूर्व संसदीय सचिव छ. ग. ),अरूण राय  (जिला उपाध्यक्ष भाजपा रायगढ़) शान्ता साय ( जिला उपाध्यक्ष भाजपा रायगढ़), शांता भगत ( जिला पंचायत सदस्य ),  ज्योति भगत  ( अध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा ),  मनोज अग्रवाल ( उपाध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा ), कपिल सिंघानिया (अध्यक्ष नगर पंचायत लैलूंगा ), कृष्णा जायसवाल (उपाध्यक्ष नगर पंचायत लैलूंगा ),  वरिष्ठ भाजपा नेता निर्भय नायक, मुकेश शर्मा,नटवर निंगानिया,  नरसिंह सिदार के साथ मंडल तीनो मंडल के अध्यक्ष मनोज सतपथी,रमेश होता,संजय पटेल व पूर्व अध्यक्ष रमेश पटनायक,परेश्वर प्रधान, ललित यादव, महामंत्री नरेश नायक,भास्कर बेहरा,स्नेहलता सिदार, रीना भगत, पूनम कौशिक, प्रभारी द्वय नरेश नायक,देवाधि बेहरा, उमेश अग्रवाल, आशीष मित्तल, मनीष मित्तल,प्रफुल्ल शर्मा, व प्रदेश एवम् जिला  पदाधिकारी,मण्डल अध्यक्ष /महामंत्री ,पूर्व मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,एवम वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन हुए।इस कार्यक्रम में शक्ति केंद्र के प्रभारी, सयोजक सहसयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा के पदाधिकारी एवम दूरस्थ ग्राम से आये गांव क्षेत्र में निवासरत कार्यकर्ता की व्यापक भीड़ रही।
अपने उद्बोधन में नवनिर्वाचित जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने इस जीत को पार्टी के वरिष्ठजनो के मार्गदर्शन से सभी कार्यकर्ताओं की जीत बताया। उन्होंने कहा जिला पंचायत सदस्य बनाकर भेजने वाले सभी क्षेत्रीय मतदाताओं के मिले आशीर्वाद से ही पार्टी नेतृत्व ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनाया है।जिसके लिए आभार व्यक्त किया।जनसेवा करते आया हूँ करता रहूंगा और एक ही राजनीति विकास की नीति पर ही कार्य होगा जिससे क्षेत्र का विकास हो। स्वागत सभा को लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया व भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने भी संबोधित किया। मंच संचालन रविन्द्र भागवत व ललित यादव ने किया। मंडल अध्यक्ष मनोज सतपथी ने सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त कर सभा समापन की घोषणा की। शोभायात्रा में उपस्थित जनसमूह व ऐतिहासिक व भव्य व्यवस्था की  नगर व क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.