LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*लोहे की तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल*

Spread the love

● *लोहे की तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल*

*01 अप्रैल, रायगढ़* । चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
      घटना 31 मार्च की रात की है, जब थाना प्रभारी प्रशांत राव को सूचना मिली कि जिला पंचायत कार्यालय के पास एक युवक हाथ में लोहे की तलवार लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने में लगा है। सूचना मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संजू चक्रवर्ती (21 वर्ष), निवासी छोटे अतरमुडा, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से नुकीली और धारदार तलवार बरामद की।
आरोपी के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। इस ऑपरेशन में प्रधान आरक्षक रवि साय पैंकरा और आरक्षक सुशील मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में इस तरह की असामाजिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.