LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*डायल 112 में गूंजी किलकारी, पुलिस वाहन में सुरक्षित प्रसव*

Spread the love

● *डायल 112 में गूंजी किलकारी, पुलिस वाहन में सुरक्षित प्रसव*

    *01 अप्रैल, रायगढ़* । घरघोड़ा क्षेत्र में डायल 112 की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक गर्भवती महिला ने पुलिस वाहन में सुरक्षित रूप से बच्चे को जन्म दिया। यह घटना तब घटी जब प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला की मदद के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल ले जाते समय प्रसव की स्थिति बन गई।
          डायल 112 को सूचना मिली कि घरघोड़ा के उरांवपारा में रहने वाली 33 वर्षीय कमला उरांव, पत्नी मालिक राम उरांव, को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस आरक्षक धीरेन्द्र गोंड और चालक जनार चौहान तत्काल मौके पर पहुंचे और महिला को एम्बुलेंस में लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। लेकिन रास्ते में दर्द बढ़ने पर हालात की गंभीरता को समझते हुए टीम ने सूझबूझ से काम लिया और पड़ोस की महिलाओं की मदद से पुलिस वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराया।
         डिलिवरी के तुरंत बाद मां और नवजात को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताया। परिवारजनों ने डायल 112 की तत्परता और पुलिसकर्मियों के सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। यह घटना पुलिस की मानवता और सेवा भाव का उदाहरण बन गई है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.