LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर*

Spread the love

●  *उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर*

   *4 अप्रैल, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम तथा अनुविभागीय अधिकारी सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में थाना घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस की सक्रियता के चलते गंभीर  वारदात महज कुछ घंटों में सुलझा ली गई और आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया गया।
        घटना 3 अप्रैल को उस वक्त हुई जब वार्ड क्रमांक 2 घरघोड़ा निवासी रघुनाथ हलवाई उर्फ राजा अपने दोस्त हुकेश्वर बहिदार उर्फ रिंकु के साथ ग्राम बहिरकेला निवासी विजित सिंह राजपूत उर्फ गोलू के घर उधारी की रकम मांगने पहुंचा था।
        रिपोर्ट के अनुसार, बातचीत के दौरान विजित सिंह ने पहले गाली-गलौच की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने घर के भीतर से एक धारदार चाकू निकाल लाया। आरोपी ने रघुनाथ के पेट पर वार करने की कोशिश की लेकिन रघुनाथ ने हाथ से बचाव किया जिससे उसके अंगूठे पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। इसके बाद हुए दूसरे हमले में पेट और बाएं गाल में चोट आया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद दोस्त रिंकु ने बीच-बचाव कर रघुनाथ को वहां से सुरक्षित निकाला। घायल अवस्था में थाना पहुंचकर रघुनाथ ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 73/2025 अंतर्गत धारा 296, 351(2), 115(2), 118(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया।
               पुलिस विवेचना के दौरान गवाहों के बयान और तथ्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 109(2) बीएनएस भी जोड़ी गई। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी विजित सिंह ठाकुर उर्फ गोलू, 34 साल निवासी बहिरकेला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपराध करना स्वीकारते हुए घटना में प्रयुक्त चाकू को भी पुलिस के समक्ष पेश किया, जिसे गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.