LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*लैलूंगा रोड पर गांजा बेचने पहुंचे युवक को घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त*

Spread the love

●  *लैलूंगा रोड पर गांजा बेचने पहुंचे युवक को घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त*

     *5 अप्रैल, रायगढ़*।  घरघोड़ा पुलिस ने शुक्रवार की शाम गांजा तस्करी की साजिश को नाकाम करते हुए मुखबिर की सूचना पर लैलूंगा रोड से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से करीब 3 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहन यादव पिता गोविन्द यादव उर्फ गोविन्दो, उम्र 36 वर्ष, निवासी जमरागी डी थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है।
           थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन बैस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति थैला में गांजा लेकर लैलूंगा रोड होते हुए शहर की ओर ग्राहक की तलाश में पैदल आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर लैलूंगा रोड पर थाना मुख्य गेट के सामने संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने पास मादक पदार्थ गांजा होना स्वीकार किया, जिसे वह बिक्री के उद्देश्य से लाया था। गवाहों की उपस्थिति में जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके पास रखे थैले में तीन पैकेट में कुल 3.046 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 15,000 रुपये है।
      आरोपी के खिलाफ थाना घरघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक आशिक पन्ना, प्रदीप तिग्गा की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.