LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

7 बार के अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल ‘सूखन’ को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया ‘अग्र गौरव सम्मान’ से सम्मानित

Spread the love

7 बार के अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल ‘सूखन’ को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया ‘अग्र गौरव सम्मान’ से सम्मानित

लैलूंंगा। क्षेत्र के लोकप्रिय जनसेवक और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ‘सूखन’ को रायगढ़ में आयोजित एक गरिमामय समारोह में ‘अग्र गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया।

मनोज अग्रवाल ‘सूखन’ लगातार 7 बार निर्वाचित होकर जनता के बीच अपनी लोकप्रियता और सेवा भावना का परिचय दे चुके हैं। समाजसेवा, शिक्षा, संस्कृति और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मनोज अग्रवाल जैसे जमीनी नेता समाज के लिए एक आदर्श हैं। वे जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए हर वर्ग के बीच समान रूप से लोकप्रिय हैं। ‘सूखन’ न केवल राजनीति में सक्रिय हैं, बल्कि साहित्यिक और सांस्कृतिक आयोजनों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है।

सम्मान पाकर भावुक हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान न केवल उनका, बल्कि लैलूंंगा क्षेत्र की जनता और अग्रवाल समाज का सम्मान है। वे आगे भी जनसेवा और सामाजिक उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और विभिन्न जिलों से आए अग्रवाल समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.