LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*चौकी खरसिया पुलिस ने मोबाइल शॉप में चोरी के आरोपी को सामान समेत दबोचा*

Spread the love

● *चौकी खरसिया पुलिस ने मोबाइल शॉप में चोरी के आरोपी को सामान समेत दबोचा*

    *16 अप्रैल, रायगढ़* । पोस्ट ऑफिस रोड स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से ईयरबड्स, पावर बैंक, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव और कैमरा की चोरी करने वाले आरोपी को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान श्याम केंवत उर्फ लैलु (उम्र 19 वर्ष) निवासी पुरानी बस्ती खरसिया के रूप में हुई है।

        मामले की रिपोर्ट 24 फरवरी 2025 को विवेक गुप्ता (26 वर्ष), वार्ड क्रमांक 05 हमालपारा खरसिया निवासी द्वारा चौकी खरसिया में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि वह नगरपालिका द्वारा आबंटित दुकान क्रमांक 56 में ‘विवेक मोबाइल’ के नाम से मोबाइल रिपेयरिंग शॉप चलाता है। 20 और 21-22 फरवरी की दरम्यानी रात उसकी दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा चार नग ईयरबड्स, एक पावर बैंक, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव और एक कैमरा समेत कुल करीब 11,520 रुपये के सामान चोरी कर लिए गए।

        आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 98/2025, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। इस बीच आज खरसिया चौकी प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में श्याम केंवत उर्फ लैलु शामिल है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे तलब किया और पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

     आरोपी के मेमोरेंडम पर चोरी गया एक पावर बैंक, दो मेमोरी कार्ड, एक सीसीटीवी कैमरा और एक पेन ड्राइव कुल 4,600 रुपये का सामान बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर भेजा गया है।

      इस पूरी कार्रवाई में एएसआई मनोज पटेल और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही, जिन्होंने तत्परता से न केवल आरोपी को पकड़ा, बल्कि चोरी गए सामान का बरामद किया। पुलिस अब अन्य दो साथियों की तलाश में जुट गई है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.