LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

मजदूर दिवस पर सड़क में मिट्टी  से समतलीकरण  स्थल पर बोरे बासी के साथ मजदूरों का सम्मान

Spread the love

मजदूर दिवस पर सड़क में मिट्टी  से समतलीकरण  स्थल पर बोरे बासी के साथ मजदूरों का सम्मान

बरमकेला/सुधीर चौहान:- मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खोरीगांव में एक अनोखी पहल देखने को मिली। मनरेगा के तहत चल सड़क समतलीकरण कार्य में जुटे ग्रामीण मजदूरों ने काम के बाद एक साथ बैठकर बोरे बासी का आनंद लिया। इस अवसर पर गांव के सरपंच तिलक नायक बोबा ने अपनी विवाह(तिलक-लक्षमी नायक विवाह 1मई1975) का वर्षगांठ  भी उनके परिवार के साथ पत्नी  श्रीमती लक्ष्मी एवं पुत्री सुश्री अपराजिता भी सभी मजदूरों के साथ बैठकर पेड़ की छांव में बोरे बासी का आनंद  के साथ भोजन किया।

इस आयोजन का उद्देश्य मजदूरों को सम्मान देना और उनकी मेहनत की सराहना करना था। सरपंच तिलक नायक ने मजदूरों एवं महिला श्रमिकों को वस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग ही हमारे गांव और समाज की रीढ़ हैं, और इस दिन को खास बनाने के लिए यह आयोजन किया गया।

बोरे बासी, जो छत्तीसगढ़ की पारंपरिक गर्मियों की डिश है, मजदूर दिवस पर पूरे प्रदेश में खासतौर पर खाई जाती है। इस आयोजन ने न केवल एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया, बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को भी सहेजने का कार्य किया।

गांववासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा आयोजन उन्हें और मेहनत करने की प्रेरणा देता है। यह आयोजन निश्चित रूप से क्षेत्र के लिए एक मिसाल बन गया है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.