LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

चाचा-भतीजा को मिली किसान किताब की दूसरी प्रति, खेती-किसानी में अब होगी आसानी*

Spread the love

*चाचा-भतीजा को मिली किसान किताब की दूसरी प्रति, खेती-किसानी में अब होगी आसानी*

*सुशासन तिहार में लोगों की मांग एवं समस्याओं का तेजी से हो रहा निराकरण*

रायगढ़, 1 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में चल रहे सुशासन तिहार-2025 के तहत आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में धरमजयगढ़ विकासखण्ड के साम्हरसिंघा के चाचा-भतीजा श्री अजरदास महंत एवं रामदास द्वारा प्रस्तुत आवेदन की जांच उपरांत निराकरण करते हुए दोनों को किसान किताब की द्वितीय प्रति प्रदाय किया गया।
           श्री रामदास ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा शुरू की गई सुशासन तिहार लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पहले सोचे नहीं थे कि इतना जल्दी निराकरण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जमीन पहले अन्य के नाम पर थी। किसान किताब में अपना नाम नहीं होने के कारण खेती-किसानी में परेशानी हो रही थी। सुशासन तिहार में आवेदन के पश्चात उनके नाम से अब किसान किताब प्राप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि किसान किताब की द्वितीय प्रति मिलने से अब समर्थन मूल्य में धान विक्रय, सोसायटी से खाद लेने एवं खेती-किसानी में अब कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
           गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चल रहे सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बन रहा है। 8 अप्रैल से 31 मई 2025 तक तीन चरणों में आयोजित यह अभियान जवाबदेही और जनसंवाद को बढ़ावा दे रहा है, जिसका उद्देश्य शासन को जन-केंद्रित बनाना है। सुशासन तिहार के दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसके बाद तीसरे चरण में 05 मई से 31 मई तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.