LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

● *पत्नी की हत्या को हादसा दिखाने गड्ढे में छिपाया शव, लैलूंगा पुलिस ने आरोपी पति और भट्ठा मालिक के बेटे को किया गिरफ्तार*

Spread the love

● *पत्नी की हत्या को हादसा दिखाने गड्ढे में छिपाया शव, लैलूंगा पुलिस ने आरोपी पति और भट्ठा मालिक के बेटे को किया गिरफ्तार*

  *2 मई, 2025, रायगढ़* । ग्राम सलखिया स्थित ईंट भट्ठा में 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत के मामले में लैलूंगा पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर मृतका के पति बिसाहू माझी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर शव को ईंट बनाने के गड्ढे में फेंका था। घटना की जानकारी होते हुए भी ईंट भट्ठा मालिक के बेटे उमेश बंजारा ने पुलिस को गुमराह कर साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया, जिस पर उसे भी आरोपी बनाते हुए कार्रवाई की गई है।
       जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल को थाना लैलूंगा में ग्राम सलखिया के ठिर्रीमुड़ा ईंट भट्ठा में महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी, जिस पर उप निरीक्षक इगेश्वर यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका की पहचान शारदा माझी (42), निवासी ग्राम घियारमुड़ा, के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी में बताया गया कि मृतका अपने पति बिसाहू माझी के साथ डेढ़ माह से ईंट भट्ठा में काम कर रही थी और वहीं रुकती थी। पति ने गांव वालों को दावा किया कि पत्नी गड्ढे में गिरकर मारी गई, लेकिन शव व घटनास्थल के निरीक्षण पर मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ।
         एसपी श्री दिव्यांग पटेल के निर्देश पर सघन जांच शुरू हुई। पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर मारने की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर पति बिसाहू माझी से सघन पूछताछ की गई, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि पैसे को लेकर हुए विवाद में उसने पत्नी को पहले पीटा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी, बाद में शव को ईंट के गड्ढे में डाल दिया।
      जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने घटना की जानकारी भट्ठा मालिक शकर बंजारा के बेटे उमेश बंजारा (27 साल) को दी थी, जिसने पुलिस को सूचना न देकर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की। इस पर उमेश बंजारा के विरुद्ध धारा 239 बीएनएस के तहत अपराध जोड़ा गया है।
           मामले में थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 113/2025, धारा 103(1), 238, 239 बीएनएस के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन, एएसआई चंदन नेताम एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.