LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

वनवासी कल्याण आश्रम के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव राम उरांव के पुण्यतिथि पर मोती महल में किया गया वृक्षारोपण …

Spread the love

वनवासी कल्याण आश्रम के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव राम उरांव के पुण्यतिथि पर मोती महल में किया गया वृक्षारोपण

राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह सहित वनवासी कल्याण आश्रम रायगढ़ के पदाधिकारियों ने किया आयोजन

रायगढ़  वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा रायगढ़ राजा महल मोतीमहल परिसर में उनके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे जगदेव राम उरांव के स्मृति दिवस के रूप में वृक्षारोपण का आयोजन किया था जिसमे राज्यसभा के सांसद और राजपरिवार के देवेंद्र प्रताप सिंह के साथ वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।राज्यसभा सांसद देवेंद्र भी वनवासी कल्याण आश्रम और संघ में सक्रिय रहे हैं ।

जगदेव राम उरांव जी समाज के लिए दिया अपना पूरा जीवन : देवेंद्र
राज्यसभा सांसद देवेंद्र बताते हैं की अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे जगदेव राम उरांव जी का निधन 15 जुलाई को हुआ था वे बाल्य काल से ही संघ और कल्याण आश्रम से जुड़ गए थे और घरवापसी के अभियानों में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित किया।कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और राजामहल परिसर में फलदार और छायादार वृक्ष लगाये। कार्यक्रम में बाबुलाल चंद्रा,प्रांजल तामस्कर,जागेश्वर सिंह,जयमती सिंह,गणेश अग्रवाल,अभिषेक गुप्ता,प्रतीक सिंह,राजा राजपूत,सिवान सिंह,अमित राम,ओमकार मल्होत्रा,आकाश मिश्रा,हंसा सिंह,दिनेश सिंह,रंजना देवकर,अविनाश चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.