LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

मुख्यमंत्री कन्या विवाह: 45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे***

Spread the love

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह: 45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे*

रायगढ़, 16 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में आज 45 जोड़ों का विवाह रायगढ़ में सम्पन्न हुआ। विवाह में रायगढ़ शहरी, रायगढ़ ग्रामीण तथा पुसौर विकासखण्ड के जोड़े सम्मिलित हुए। गायत्री परिवार द्वारा पारंपरिक रीति से विधिवत विवाह कराया गया। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल एवं श्रीमती शोभा शर्मा उपस्थित हुए।
            कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल ने कहा कि यह योजना बहुत ही महत्वपूर्ण है, जिससे गरीब कन्याओं की विवाह में सहायता मिलती है तथा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा रूकती है। श्रीमती शोभा शर्मा ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत लाभान्वित जोड़ो को आशीर्वाद देते हुए आने वाले समय में अधिक से अधिक जोड़ो को लाभ देने कहा गया।
             विवाह के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पटेल ने प्रत्येक जोड़े को टिकावन दिया। इसी तरह शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को कन्या के नाम से 35 हजार रूपये की राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। उपहार के रूप में बैग, श्रृंगार सामाग्री, कपड़े इत्यादि वर-वधु को दिया गया तथा जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में एसडीएम रायगढ़, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रायगढ़, परियोजना अधिकारी पुसौर, पार्षद श्रीमती सपना सिदार, पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिका तथा बड़ी संख्या में विवाह में सम्मिलित होने वाले जोड़ों के परिवार उपस्थित थे ।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.