LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के महत्वाकांक्षी योजनाओं पर लापरवाही बरतने पर 11 अधिकारीयों सहित एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी*

Spread the love

*पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के महत्वाकांक्षी योजनाओं पर लापरवाही बरतने पर 11 अधिकारीयों सहित एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी*

*बेमेतरा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की महत्वाकांक्षी योजनाओं में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर  श्री शर्मा ने  विगत दिवस ज़िला पंचायतों के विकास, काम-काज की समीक्षा करते हुए कार्य में लापरवाही अरुचि बरतने के कारण प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग साजा, श्री हंसराज साहू सहित 11 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन पर ज़िले के साजा विकासखण्ड में 13 सेग्रिगेशन शेड अभी भी पूर्ण होना शेष पाया गया। जो सेग्रिगेशन शेड पूर्ण दिखाए गए है। ज़मीनी स्तर और समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ निर्माण कार्य अधूरे और गुणवत्ता निम्न स्तर की पायी गई हैं।
                   कलेक्टर रणबीर शर्मा ने समीक्षा बैठक में कहा कि विकास योजनाओं में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे दो दिनों के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करें। इस कार्रवाई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण विकास योजनाएं सही ढंग से लागू हों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इनका पूर्ण लाभ उठा सकें। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि भविष्य में योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार हो और किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को उचित दंड मिल सके। कलेक्टर के इस सख्त रवैये से जिले में विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है और यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि सभी योजनाएं समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरी हो।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्री टेकचन्द्र अग्रवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस  जारी कर दिया है। जारी नोटिस में दो दिवस के भीतर  जवाब प्रस्तुत करने कहा है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.