LATEST NEWS
जिला जेल में 460 बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प* *प्राथमिक शालाओं में गणित मेला और हिंदी कहानी मेले से रोचक हुई पढ़ाई* *प्रेस विज्ञप्ति* सुशासन की पहल जनता के करीब पहुंचेगा प्रशासन, 4 नवंबर से हर बुधवार घरघोड़ा में बैठेंगे कलेक्टर* *प्रेस विज्ञप्ति* ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी *प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग
October 17, 2026

संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक”*2024-25 का सफल आयोजन**

Spread the love

*”संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक”*2024-25 का सफल आयोजन**
विनय सिंह
बेमेतरा  मारो ।राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग  के निर्देशानुसार *”संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक”* 2024- 25 का आयोजन सांस्कृतिक भवन मारो में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  माँ सरस्वती  के पूजन के साथ किया गया। इस आयोजन में संकुल प्राचार्य सरिता गुप्ता जी एवं संकुल समन्वयक रज्जु पंडरिया जी ,संकुल के समस्त विद्यालयों के प्रधानपाठक  एवं शिक्षक – शिक्षिका साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष धनलाल देश लहरे , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ जागेश्वर ठाकुर , कल्याण सिंह ठाकुर ,जितेंद्र तिवारी ,नायब तहसीलदार  प्रांजल प्रजापति , शाला विकास समिति के अध्यक्ष  नरेंद्र साहू जी  ,व्याख्याता  छेदु सिंह ठाकुर , एसएमसी अध्यक्ष (लालपुर)कल्याण सिंह सहित व्यापक रूप से जनप्रतिनिधि एवं अभिभावकगण सम्मिलित हुए। इस आयोजन में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने हेतु 12 महत्वपूर्ण बिंदु जैसे मेरा कोना, छात्र दिनचर्या ,बस्ताहीन शनिवार ,डिजिटल प्लेटफॉर्म आदि विषयों पर वृहत रूप से चर्चा हुई तथा इस बैठक के माध्यम से पूरे संकुल के विद्यालयों में पढ़ाई के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने एवं पालकों को उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई की प्रगति की जानकारी से अवगत कराया गया जिससे वे अपने पाल्यो को बेहतर परीक्षा परिणाम लाने हेतु प्रोत्साहित कर सकें ,साथ ही पूर्व की परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया ,जिससे छात्र बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु प्रेरित हों सके।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.