LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*नाबालिग से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार, कोतरारोड पुलिस ने पोक्सो एक्ट की कार्रवाई कर भेजा जेल*

Spread the love

*नाबालिग से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार, कोतरारोड पुलिस ने पोक्सो एक्ट की कार्रवाई कर भेजा जेल*

     *27 अगस्त, रायगढ़* । कोतरारोड पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी के मामले में आरोपित युवक सागर कुमार साहू (25 वर्ष) निवासी किरोड़ीमल नगर रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

     घटना की शुरुआत तब हुई जब पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने में कल लिखित आवेदन देकर बताया कि पिछले दो सालों से आरोपी रास्ते में आते-जाते समय फब्तियां कसकर उसे परेशान करता था। परिजनों द्वारा समझाने के बाद भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं।
     26 अगस्त 2024 को आरोपी ने पीड़िता के कोचिंग जाते समय रास्ते में गंदी नियत से छेड़छाड़ की। इस पर थाना कोतरारोड में अपराध क्रमांक 361/2025 धारा 74, 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
     पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी को किरोड़ीमल क्षेत्र में घूमते हुए पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
      इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, आरक्षक चंद्रेश पांडे और चूड़ामणी गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.