LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

● *लैलूंगा में दो लूटपाट कांड का पर्दाफाश, पुलिस ने दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर  की दो मोटरसाइकिल बरामद*

Spread the love

● *लैलूंगा में दो लूटपाट कांड का पर्दाफाश, पुलिस ने दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर  की दो मोटरसाइकिल बरामद*

  *30 अगस्त, 2025 रायगढ़*- पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर लैलूंगा थाना पुलिस ने लूटपाट के दो मामलों का खुलासा करते हुए इलाके के दो शातिर बदमाशों को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं, जिनकी कुल कीमत एक लाख रुपये है।
       मामला 27 अगस्त की रात का है जब बसंत भोय अपने साथी नेहरू भोय के साथ बाइक पर ग्राम राजपुर जा रहा था। डगला पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही वह निकला, दो बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए चाबी छीनी और बाइक प्लेटिना (क्रमांक CG-13 BD 7696) लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 224/2025 धारा 309(3) BNS दर्ज कर जांच शुरू की गई।
       वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे ने पीड़ित से हुलिया पूछताछ की, जिसमें इंदिरानगर निवासी विक्की सारथी पर शक गहराया। पुलिस ने संदेही को पकड़कर पूछताछ की तो उसने साथी हनीस राठौर के साथ वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। दोनों की निशानदेही पर लूटी गई बाइक बरामद की गई।
         पूछताछ में विक्की सारथी ने एक और लूट का खुलासा किया। उसने बताया कि 26 जून को अपने तीन साथियों के साथ इंदिरानगर में सावन पैंकरा से मोटरसाइकिल HF-Delux (क्रमांक CG-13 Z-2614) और तीन मोबाइल फोन लूटे थे। बाइक उसने खुद रखी जबकि मोबाइल उसके साथियों में बांटे गए। इस मामले में अपराध क्रमांक 184/2025 धारा 309(6), 127(2) BNS दर्ज है और तीन अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है साथ ही लूट की घटनाओं पर अंकुश लगेगा ।

*गिरफ्तार आरोपी* –

1. विवेकी उर्फ विक्की सारथी पिता राजेन्द्र सारथी, उम्र 29 वर्ष, निवासी फोकटपास इंदिरानगर वार्ड लैलूंगा।

2. हनीस राठौर पिता विजय राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी इंदिरानगर वार्ड लैलूंगा, मूल निवासी शिवपुरी (म.प्र.)।

*बरामदगी* –
• मोटरसाइकिल HF-Delux क्रमांक CG-13 Z-2614, कीमत ₹40,000

• मोटरसाइकिल प्लेटिना क्रमांक CG-13 BD 7696, कीमत ₹60,000

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.