LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

लैलूंगा के अंगेकेला गांव में धूमधाम से गणेश विसर्जन, सेवा भारती स्कूल के बच्चे और शिक्षक भी बने सहभागी

Spread the love

लैलूंगा के अंगेकेला गांव में धूमधाम से गणेश विसर्जन, सेवा भारती स्कूल के बच्चे और शिक्षक भी बने सहभागी

लैलूंगा/अंगेकेला। गणेश चतुर्थी के अवसर पर अंगेकेला गांव में इस वर्ष भी गणेश विसर्जन का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान गांव के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए और पूरे वातावरण में धार्मिक उत्साह तथा भक्ति का माहौल देखने को मिला।

गांव के लोग ढोल-नगाड़ों, गीत-संगीत और नाच-गाने के साथ बप्पा की विदाई यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं के चेहरों पर अपार खुशी झलक रही थी। सभी ने भगवान गणेश से गांव की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।

इस अवसर पर सेवा भारती स्कूल अंगेकेला के बच्चों और शिक्षकों ने भी विशेष रूप से भागीदारी निभाई। उन्होंने गणेश जी की शोभायात्रा में शामिल होकर भक्ति गीत गाए और विसर्जन की प्रक्रिया में सहयोग दिया। बच्चों का उत्साह और शिक्षकों का मार्गदर्शन पूरे आयोजन में आकर्षण का केंद्र रहा।

गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि यह परंपरा हर वर्ष मिल-जुलकर निभाई जाती है और इसका उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और भक्ति भाव को प्रोत्साहित करना है।

भव्य  एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में गाँव और आसपास के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे
किशोर ठाकुर, मनोज सिदार, सोनू साहू ,प्रदीप सिदार,मुरली सिदार, शिवशंकर डेल्की, (चंद्रप्रकाश सिदार (डेको कोल माइनस ) तेज साहू,सरवन सिदार,सिद्धेश्वर सिदार, कन्हैया प्रधान, संजय चौहान,राजनाथ सिंह,ओमसिंग सिदार,ज्योति सिदार,खुशी सिदार,डुग्गू सिदार,दुनशिका सिदार, रीना डेल्की,सपना पहाड़ी, गीतांजलि सिदार,ज्योति यादव, ममता सिदार,

विसर्जन कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्थानीय युवाओं और समिति के सदस्यों ने विशेष योगदान दिया। श्रद्धालुओं ने विश्वास जताया कि गणेश जी अगले वर्ष और अधिक सुख-शांति और खुशहाली लेकर पुनः गांव में विराजेंगे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.