LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुंजारा में उत्साह पूर्वक मनाया गया रन फॉर डीएवी कार्यक्रम*

Spread the love

*डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुंजारा में उत्साह पूर्वक मनाया गया रन फॉर डीएवी कार्यक्रम*

डीएवी  मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुंजारा मे *रन फॉर डीएवी* कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता, टीम भावना और अनुशासन के महत्व को बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस आरक्षक संपत निषाद जी ने हरी झंडी दिखाकर किया। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का संदेश देते हुए दौड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह दौड़ डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर से शुरू होकर शासकीय संत गहिरा गुरु रामेश्वर महाविद्यालय कुंजारा चौक तक आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान फिट इंडिया – हिट इंडिया के नारे लगातार गूंजते रहे, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।इस दौरान  लैलूँगा पुलिस प्रशासन की एक सुरक्षा इकाई और अभिभावकों ने भी सराहनीय भूमिका निभाई। विद्यालय के प्राचार्य सुश्री अर्चना चौधरी जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करते हैं बल्कि आत्मविश्वास, एकता और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने शिक्षकों को भी स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अवसर पर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल  परिवार के सदस्य किरण महंत, सुनिधी मिश्रा,हरेन्द्र मनहर, सूरज एस के, सूरज कनोजिया,प्रतिक पटनायक, गौरव बेहरा, राजेश भोय, मनोज स्वर्णकार, अजय बंजारे,भास्कर साहू, बबिता पटेल, अंजली सिदार,आकाश गोयल, इंद्र कुमार एक्का, नेहा राव, सुनीता गुप्ता,रीना पंडा,सावित्री नायक ,डोलामणी पधान,कृष्णा भगत, संजय मिंज, हर्षवर्धन पटनायक उपस्थित रहे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.