LATEST NEWS
💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥 *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गौरीशंकर मंदिर नहरपारा में सामूहिक रुद्राभिषेक* *लैलूंगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला लाभ* *राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को* *मातृ-शिशु 100 बिस्तरीय अस्पताल में गंभीर नवजात शिशुओं को मिला जीवनदान* रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़! 30 लाख के गबन में तत्कालीन CEO श्रवण मरकाम गिरफ्तार
कुटरचित दस्तावेजों के सहारे शासकीय राशि की हे...
लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने दिया गया आवेदन
February 18, 2026

लैलूंगा में कपिल सिंघानिया का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया! नगर पंचायत दफ्तर में केक कटा, बधाइयों की बौछार से गूंजा पूरा नगर

WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.31.44_436f42bb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.39_e7a6569b
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.38_f60ada22
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.23.07_23afb6cb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 21.58.35_92380853
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.58.12_b9c15691
WhatsApp Image 2024-08-12 at 21.59.50_d7ddc622
Spread the love

लैलूंगा में कपिल सिंघानिया का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया! नगर पंचायत दफ्तर में केक कटा, बधाइयों की बौछार से गूंजा पूरा नगर

लैलूंगा। नगर पंचायत अध्यक्ष कपिल सिंघानिया का जन्मदिन इस बार किसी त्योहार से कम नहीं रहा। सुबह से ही नगर पंचायत कार्यालय में बधाइयों का तांता लगा रहा, जहां कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नगरवासियों ने हर्षोल्लास के साथ केक काटकर नगर के लोकप्रिय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। पूरे लैलूंगा में “हैप्पी बर्थडे कपिल भैया” के नारों से माहौल गूंज उठा।

सुबह होते ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कपिल सिंघानिया को जन्मदिन की शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर बधाइयों के संदेशों की झड़ी लग गई। समर्थकों ने फोटो, पोस्टर और बधाई वीडियो बनाकर अपने नेता के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। वहीं कई लोगों ने कॉल और फूलों के गुलदस्ते के माध्यम से भी बधाई दी।

नगर पंचायत कार्यालय में जैसे ही केक काटा गया, पूरे परिसर में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। कर्मचारियों, पार्षदों और नगरवासियों ने अध्यक्ष को माल्यार्पण कर दीर्घायु और सफलता की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बताया कि कपिल सिंघानिया के नेतृत्व में नगर पंचायत ने कई विकास कार्यों को गति दी है—सड़क, नाली, सफाई से लेकर जनसुविधाओं के विस्तार तक उन्होंने लैलूंगा को नई दिशा दी है।

कई वार्डों के नागरिकों ने कहा कि कपिल सिंघानिया सिर्फ एक जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि हर वर्ग के हितैषी हैं। यही कारण है कि उनका जन्मदिन आम जनता के बीच एक जन-उत्सव का रूप ले चुका है।

कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत कर्मियों ने भी सामूहिक रूप से अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। जन्मदिन के इस मौके पर लैलूंगा में खुशियों की लहर दौड़ गई, हर चेहरे पर मुस्कान थी और हर कोना “कपिल सिंघानिया अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.