LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

डोलेसरा में चित्रांश पटनायक परिवार ने कराया चित्रगुप्त पूजा का आयोजन”

Spread the love

“डोलेसरा में चित्रांश पटनायक परिवार ने कराया चित्रगुप्त पूजा का आयोजन”

“दे दो ऐसी लेखनी, लिखूं सत्य का आज,
देना यह वरदान, हे चित्रगुप्त महराज।।”
कलम के देव ,ब्रह्मा के अंश भगवान चित्रगुप्त न्याय और कर्म के प्रतीक हैं।वे सत्य, नीति और धर्म के रक्षक हैं।
उनकी कृपा से हमारे विचारों में उजाला और कर्मों में सच्चाई बनी रहती है,उनके आशीर्वाद से जीवन में ज्ञान, विवेक और सद्गुण बढ़ती है।
हम हमेशा सत्य के मार्ग पर चलें और अपने कर्मों से समाज में न्याय और भलाई स्थापित करें इसी आशय से चित्रांश(पटनायक) परिवार द्वारा भगवान चित्रगुप्त पूजा का आयोजन ग्राम डोलेसरा में किया गया,इस दौरान परम पूज्य भगवान चित्रगुप्त जी की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ पंडित गोपीनाथ के कर कमलों व श्री माणिक पटनायक सह श्रीमति रुकमणि पटनायक के मेजबानी में संपन्न की गई। इस अवसर पर ग्राम और आसपास के क्षेत्रों से चित्रांश समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सामाजिक एकता, संस्कृति एवं धर्म की रक्षा, तथा आपसी सौहार्द्य और सहयोग की भावना को प्रबल बनाना रहा। आयोजन स्थल पर भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा समाज के वरिष्ठजनों के आशीर्वचन से वातावरण आध्यात्मिक बन गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान चित्रगुप्त के आदर्शों और लेखनी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को शिक्षा, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।
समापन अवसर पर प्रसाद वितरण एवं सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी समाजजनों ने प्रेमपूर्वक सहभागिता की।
चित्रांश परिवार, ग्राम डोलेसरा द्वारा किया गया यह आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया।
इस आयोजन में माणिक पटनायक,अर्जुन पटनायक,शंभू पटनायक,भोलेश्वर पटनायक,मकरध्वज पटनायक,विजय पटनायक,दिलीप पटनायक,प्रफुल्ल पटनायक,सुरेश पटनायक,अजय पटनायक,पद्मलोचन पटनायक,लखन पटनायक प्रिन्स राज पटनायक,परमेश्वर पटनायक,विनोद पटनायक,महादेव पटनायक,अविनाश पटनायक,संतोष पटनायक,नरेंद्र पटनायक,दया सागर पटनायक,प्रकाश पटनायक,विशाल पटनायक,विकास पटनायक,मनीष पटनायक, हरीश पटनायक,प्रिंस पटनायक,श्रीजेश पटनायक,आर्यन पटनायक,यश पटनायक,कृष,डुग्गू,पार्थ,शनि, ओम,अंश, एवं लुकेश,मुकेश,अरविंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.