LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

लैलूंगा में पहुँचीं विधायक विद्यावती सिदार! विश्राम गृह से दी भाई दूज की धमाकेदार शुभकामनाएं – कहा, “भाई-बहन का यह बंधन अमर रहे!”

Spread the love

लैलूंगा में पहुँचीं विधायक विद्यावती सिदार! विश्राम गृह से दी भाई दूज की धमाकेदार शुभकामनाएं – कहा, “भाई-बहन का यह बंधन अमर रहे!”

लैलूंगा। भाई दूज के शुभ अवसर पर लैलूंगा में एक बार फिर सियासी और सामाजिक हलचल देखने को मिली, जब क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार लैलूंगा पहुँचीं। आगमन के बाद उन्होंने सीधे विश्राम गृह का रुख किया, जहाँ क्षेत्र के पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों से उन्होंने आत्मीय मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान विधायक सिदार ने लैलूंगा की जनता को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का यह पर्व प्रेम, त्याग और विश्वास की मिसाल है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हर घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।”

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और शासन की योजनाओं पर भी चर्चा की। स्थानीय लोगों ने बताया कि विधायक सिदार के आगमन से पूरे लैलूंगा में फिर से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।


विधायक ने अंत में कहा कि “लैलूंगा की जनता मेरा परिवार है, और भाई दूज जैसे पर्व हमें एकता और स्नेह का संदेश देते हैं।”

लैलूंगा में इस भाई दूज पर राजनीति और प्यार – दोनों का मिला जबरदस्त संगम!

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.