LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

गौधाम योजना पर जनपद लैलूंगा में मंथन! निरीक्षण समिति की अहम बैठक में 6 गौधाम प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

Spread the love

गौधाम योजना पर जनपद लैलूंगा में मंथन! निरीक्षण समिति की अहम बैठक में 6 गौधाम प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

लैलूंगा /आज दिनांक 25 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार को जनपद पंचायत लैलूंगा के केलो सभा कक्ष में गौधाम योजना के क्रियान्वयन हेतु गठित विकाश-खंड स्तरीय निरीक्षण समिति की अहम बैठक संपन्न हुई।

बैठक में अनुपमा (वीएएस) द्वारा गौधाम योजना के कार्यान्वयन पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इस दौरान 10 गौधाम आवेदनों पर गहन चर्चा हुई, जिनमें से 6 प्रस्तावों को प्राथमिकता देते हुए आगे की कार्यवाही के लिए अनुशंसा की गई। समिति ने निर्णय लिया कि चयनित 6 गौधाम प्रस्तावों को विभागीय स्वीकृति हेतु अग्रेषित किया जाएगा।

अनुशंसित गौधाम समितियों में प्रमुख रूप से —
गो सेवा समिति, गेरूपनी
गौ कुल सरक्षक दल नहरकेला
मां स्व सहायता समूह, राजपुर
श्री रामसाय गौ सेवा समिति  केंदटिकरा
श्री लक्ष्मी गो सेवा समिति नारायनपुर
मुरलीधर समूह — बिरशिंघा के नाम शामिल हैं।

वहीं शेष 2 आवेदनों —आगामी बैठक दिनांक 29 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को विस्तृत चर्चा की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:00 बजे मा. अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित होगी।

बैठक में निर्णय हुआ कि केंवारिकरा, नहरखेला , राजपुर, नारायणपुर एवं गेरूपानी  बिरशिघासे प्राप्त प्रस्तावों को आवश्यक अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजा जाएगा।

इस मौके पर समिति सदस्यों ने कहा कि गौधाम योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पशुधन संरक्षण और जैविक खेती की दिशा में बड़ा कदम है। बैठक के समापन पर यह स्पष्ट हुआ कि लैलूंगा विकासखंड अब गौ-सेवा के मॉडल के रूप में उभरने को तैयार है

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.