LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

लैलूंगा-जमुना बॉर्डर पर अवैध धान पकड़ा गया! नायब तहसीलदार की ताबड़तोड़ कार्यवाही से मचा हड़कंप

Spread the love

लैलूंगा-जमुना बॉर्डर पर अवैध धान पकड़ा गया! नायब तहसीलदार की ताबड़तोड़ कार्यवाही से मचा हड़कंप

लैलूंगा / छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर चल रहे अवैध धान परिवहन पर आखिरकार प्रशासन का शिकंजा कस ही गया। लैलूंगा विकासखंड के जमुना बॉर्डर पर रवीवार  दोपहर 3 बजे नायब तहसीलदार के नेतृत्व में की गई दबिश में करीब 60 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि धान को ओडिशा से छत्तीसगढ़ के ओर लैलूंगा  खपाने की फिराक में तस्कर वाहन के जरिए ले जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि जमुना क्षेत्र से ओडिशा सीमा पार अवैध रूप से धान की तस्करी हो रही है। इस पर नायब तहसीलदार ने टीम के साथ गुप्त निगरानी रखी और मौके पर पहुँचकर कार्यवाही को अंजाम दिया। धान की बोरियों से लदा वाहन जप्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है तथा मामले की आगे जांच जारी है।

नायब तहसीलदार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी कीमत पर अवैध धान खरीदी या परिवहन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्यवाही की खबर फैलते ही बॉर्डर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कई छोटे व्यापारी और बिचौलिए मौके से रफूचक्कर हो गए। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सख्त कदम से अवैध कारोबार पर रोक लगेगी।

लैलूंगा प्रशासन की यह ताबड़तोड़ कार्यवाही यह संदेश देती है कि अब सीमा पर कोई भी धान तस्कर सुरक्षित नहीं रहेगा।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.