LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

लैलूंगा कांग्रेस ने हर्षोल्लास से मनाया 141 वीं स्थापना दिवस

Spread the love

लैलूंगा कांग्रेस ने हर्षोल्लास से मनाया 141 वीं स्थापना दिवस

लैलूंगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के तत्वावधान में आज कांग्रेस पार्टी का 141वाँ स्थापना दिवस ब्लॉक स्तर पर उत्साह, गरिमा और समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पार्टी की गौरवशाली परंपरा, स्वतंत्रता संग्राम में उसके योगदान और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका को स्मरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थितजनों ने महात्मा गांधी के विचारों, सत्य और अहिंसा के मार्ग तथा देश के लिए उनके अमूल्य योगदान को नमन किया। इसके उपरांत विचार गोष्ठी एवं सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस पार्टी की स्थापना, स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस एवं उसके नेताओं की ऐतिहासिक भूमिका, स्वतंत्रता के बाद देश के निर्माण में कांग्रेस सरकारों का योगदान तथा वर्तमान समय में देश के समक्ष मौजूद चुनौतियों और उनसे निपटने में कांग्रेस की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा की है। पूर्व युकां अध्यक्ष वीरेंद्र शाह ने कांग्रेस की 141 वर्षों की संघर्षशील यात्रा को याद करते हुए इसे जनआंदोलनों की पार्टी बताया। आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिलीप केरकेट्टा, पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं बसंतपुर मंडल अध्यक्ष श्रीमती किरण पैंकरा, लैलूंगा मंडल अध्यक्ष शंकर लाल यादव एवं बगुडेगा मंडल अध्यक्ष जुगलाल भगत ने भी अपने विचार रखते हुए कांग्रेस की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और समावेशी विकास की सोच पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आलोक गोयल, पार्षद प्रतिनिधि शिव शंकर पैंकरा, मंडल अध्यक्ष लैलूंगा शंकर यादव, मंडल अध्यक्ष केसला निधि भोय, मंडल अध्यक्ष झगरपुर  ललित राठिया, मंडल अध्यक्ष बगुडेगा जुगलाल भगत, मंडल अध्यक्ष कोडासिया खगेश्वर मालाकार, जनपद सदस्य अंजू तिर्की, कौशल्या मोहरलाल साहू, विधायक प्रतिनिधि चंद्रदीप मित्तल, आशीष सिदार, आकृत सारथी, सानू खान, प्रेम गुप्ता, रघुमणि गुप्ता, अपरांश सिंहा, तेजस बंजारे, सम्राट महंत, विक्की वैष्णव, प्रकाश शर्मा, परमानंद पैंकरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन कांग्रेस पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने तथा आमजन के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने के संकल्प के साथ किया गया।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.