LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026
Spread the love

● *चक्रधरनगर पुलिस ने छात्र, छात्राओं को किया साइबर क्राइम के प्रति जागरूक*….

● *लोइंग हायर सेकेंडरी स्कूल में टीआई चक्रधरनगर ने छात्रों को बताए बालकों के अधिकार दिए साइबर फ्रॉड की जानकारी*……

  *29 जुलाई रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर आज दिनांक 29/07/2024 को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा ग्राम लोइंग के हायर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा छात्र-छात्राओं को नवीन कानून के संबंध में संक्षिप्त रूप से जानकारी देकर कानून में बालकों के अधिकारों के बारे में बताया गया ।

         थाना प्रभारी ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर ठग आए दिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठगा जा रहा है। इसे रोकने के लिए जागरूक होने की जरूरत है जिसमें छात्र-छात्राओं की भूमिका भी अहम है । छात्र-छात्राएं स्वयं जागरूक रहकर अपने परिजन , परिचितों को फ्रॉड के प्रति जागरूक करें । उन्होंने फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सएप इत्यादि इंटरनेट मीडिया साइट्स पर सावधानी बरतने अकाउंट में प्राइवेसी ऑन रखने की जानकारी दी तथा अनजान व्यक्ति से दोस्ती, फर्जी काल, अनजान वाट्सएप वीडियो काल, आनलाइन लोन देने वाले एप, इंटरनेट मीडिया पर रुपयों की मांग करने वालों से सर्तक रखना बताये । थाना प्रभारी द्वारा छात्राओं को छेड़खानी जैसे घटनाओं को बिना दबाए पुलिस से मदद लेने कहा गया और पुलिस की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर डायल 112, थाना प्रभारी चक्रधरनगर के मोबाइल नंबर 9479193210 की जानकारी दिए । थाना प्रभारी द्वारा छात्रों को नशे के दुष्परिणाम बताकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया और शिक्षा के प्रति प्रेरित किये । कार्यक्रम में थाना चक्रधरनगर के सहायक उप निरीक्षक नंदकिशोर सारथी तथा  छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकगण उपस्थित रहे ।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.