*श्री ज्योधाराम पटेल को श्रद्धांजलि*




*श्री ज्योधाराम पटेल को श्रद्धांजलि*
लैलूंगा ग्राम पंचायत तारागढ़ के निवासी श्री ज्योधाराम पटेल जी का निधन दिनांक 2/01/2026 को संध्या 5:30 बजे उनके निवास स्थान पर हुआ। उनके परिवार में उनके पुत्र श्री शशिभूषण, कनकराम, ललित, हरिशंकर, पुस्तम और पोते सुरेश, पितम्बर, सादराम, चैतन, राकेश, हिमाशु, शिवांश हैं।
उनकी अंतिम यात्रा में उनके पुत्रों और पोतों ने भाग लिया। मिट्टी शनिवार को प्रातः 10:00 बजे उनके सबसे बड़े पुत्र श्री शशिभूषण के हाथों से दी गई।
सोमवार को उनके बाकी बेटे और बहुएं गंगा स्नान के लिए गए। गंगा वापसी के बाद घर की बेटियों ने गरुड़ पुराण की पूजा की स्थापना की।
दिनांक 12/01/2026 को उनके निवास स्थान पर दशकर्म और चंदनपान का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ बैठकर पूजा की।
गरुड़ पुराण की पूजा बेटियों के द्वारा अपने माता-पिता की आत्मा की शांति के लिए की गई। इस पूजा में श्रीमती राजकुमारी, ममता, प्रीति, राजेश्वरी, दिव्या, खुशबू, रोशनी, कुमकुम, शिवानी ने भाग लिया।
श्री ज्योधाराम पटेल जी के निधन से उनके परिवार और समाज में शोक की लहर है। उनकी आत्मा को शांति मिले, यही हमारी प्रार्थना है। 🙏
Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461



