LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

एलुमनी मीट से गूंज उठा पीएम श्री सेजेस लैलूंगा, सांस्कृतिक महाकुंभ में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

एलुमनी मीट से गूंज उठा पीएम श्री सेजेस लैलूंगा, सांस्कृतिक महाकुंभ में उमड़ा जनसैलाब


लैलूंगा। पीएम श्री सेजेस लैलूंगा में 13 जनवरी 2026 को आयोजित एलुमनी मीट एवं वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ने पूरे अंचल को उत्सवमय माहौल में बदल दिया। वर्षों से विद्यालय से जुड़े पूर्व छात्र, वर्तमान विद्यार्थी, अभिभावक और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। विद्यालय प्रांगण सुबह से ही रंग-बिरंगे सजावट, स्वागत द्वार और छात्र-छात्राओं की चहल-पहल से जीवंत नजर आया।

इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों  का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। उनके साथ मंच पर प्रवीण पंडा, रविन्द्र भागवत, फते चंद्र पटेल, सत्यनारायण पटेल, दिनेश यादव, अवध पटेल, सरला यादव, वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा जायसवाल, आदित्य बाजपई एवं रेखा सम्भु सारथी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसके साथ ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

एलुमनी मीट से पूर्व छात्रों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच एक मजबूत सेतु बनता है, जिससे मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलती है।  विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं।

कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत रही बच्चों द्वारा प्रस्तुत संस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग श्रृंखला। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक लोक नृत्य, देशभक्ति गीत, समूह गायन, एकल गायन और प्रेरक उद्बोधन प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की खुशबू से सराबोर नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया। हर प्रस्तुति के बाद तालियों की गूंज इस बात का प्रमाण थी कि बच्चों की मेहनत ने सबका दिल जीत लिया।

एलुमनी मीट के दौरान विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि पीएम श्री सेजेस लैलूंगा से मिली शिक्षा और संस्कारों ने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कई पूर्व छात्रों ने विद्यालय के विकास में सहयोग देने का संकल्प भी लिया, जिससे यह आयोजन और भी भावनात्मक व प्रेरणादायक बन गया।

कार्यक्रम के दौरान मंच से वक्ताओं ने शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। अतिथियों ने कहा कि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं और ऐसे मंच उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयास से यह आयोजन पूरी तरह सफल रहा।

अंत में विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया और सभी का आभार व्यक्त किया गया। पीएम श्री सेजेस लैलूंगा का यह एलुमनी मीट एवं वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल यादगार बन गया, बल्कि इसने शिक्षा और संस्कृति के संगम को भी मजबूती से उजागर कर दिया। पूरे लैलूंगा में इस भव्य आयोजन की चर्चा दिनभर होती रही और हर कोई इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने पर गर्व महसूस करता नजर आया।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.