LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

मुकडेगा में 12 मार्च को लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, जनता की शिकायतों का होगा मौके पर समाधान!

Spread the love

मुकडेगा में 12 मार्च को लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, जनता की शिकायतों का होगा मौके पर समाधान!

लैलूंगा। क्षेत्र की आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। तहसील मुकडेगा प्रांगण में 12 मार्च 2026, दिन गुरुवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के सामने रखने का अवसर मिलेगा।

जानकारी के अनुसार यह शिविर कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ के पत्र क्रमांक /जि.पं/स्टोनो/2026/619 दिनांक 26 फरवरी 2026 के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

जनपद पंचायत लैलूंगा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से शिविर में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। प्रशासन का उद्देश्य है कि लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान एक ही जगह पर हो सके।

इस संबंध में सूचना कलेक्टर रायगढ़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लैलूंगा को भी प्रेषित की गई है।

अब देखना यह होगा कि इस शिविर में क्षेत्र के कितने लोगों की समस्याओं का समाधान हो पाता है और प्रशासन जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.