LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*प्रेस विज्ञप्ति* 💥

Spread the love

💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥

💥 *रायगढ़ पुलिस* 💥

*दिनांक: 01.04.2026*

🚨 *“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई — 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 पाव एवं 35 लीटर महुआ शराब, एक स्कुटी जब्त*

🚨 *जूटमिल पुलिस ने स्कूटी से शराब परिवहन करते आरोपी को पकड़ा, चक्रधरनगर पुलिस ने जामगांव में अवैध शराब के साथ 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

🚨 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर सख्ती के साथ ऑपरेशन आघात जारी रहेगा”*

       *1 अप्रैल, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना जूटमिल एवं थाना चक्रधरनगर पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब जब्त की गई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

🔹 *स्कूटी से शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार — 45 पाव शराब जब्त, जूटमिल पुलिस की कार्रवाई*

         कल दिनांक 31.03.2026 को थाना जूटमिल पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सावित्री नगर रोड एवीएन होटल के पास एक व्यक्ति अवैध शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर काले रंग की एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG-13-AK-7542) को रोका गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गौरव कुमार दास (25 वर्ष), निवासी लोहाखान, थाना पुसौर बताया। तलाशी लेने पर स्कूटी में रखे थैले एवं डिक्की से कुल 45 पाव देशी मसाला एवं प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 4500 रुपये है। आरोपी से शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर विधिवत कार्रवाई की गई। शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अर्जुन एक्का, आरक्षक तरूण महिलाने, सुशील यादव और राकेश नायक शामिल थे ।

🔹 *चक्रधरनगर पुलिस की जामगांव कोलाईबहाल में ताबड़तोड़ कार्रवाई — 3 आरोपियों से 35 लीटर महुआ शराब जब्त*

        आज दिनांक 01.04.2026 को थाना चक्रधरनगर पुलिस द्वारा ग्राम जामगांव कोलाईबहाल में अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रेम कुमार किसान (42 वर्ष) के कब्जे से 12 लीटर, चंद्रिका प्रसाद सोनवानी (34 वर्ष) से 11 लीटर तथा शिवा किसान (28 वर्ष) से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। कुल मिलाकर 35 लीटर अवैध महुआ शराब की बरामदगी हुई है। आरोपियों पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34-2, 59-क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । चक्रधरनगर शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, रवि किशोर साय, आरक्षक श्वेत बारिक, नारायण सिंह राठिया, मनोहर मिंज और सुशील मिंज शामिल थे ।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—

        एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन आघात” के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.