LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*राजपुर में “सुशासन तिहार” शिविर के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

Spread the love

*राजपुर में “सुशासन तिहार” शिविर के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
सड़क, पानी, बिजली और किसानों के मुद्दों पर गरजे कांग्रेस नेता, पुलिस से हल्की झूमाझटकी*

लैलूंगा/ राजपुर में आयोजित राज्य सरकार के तथाकथित “सुशासन तिहार” शिविर के विरोध में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण बथान पारा चौक राजपुर में एकत्रित हुए, जहां विरोध सभा आयोजित कर राज्य एवं केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद कांग्रेसजन रैली निकालते हुए शिविर स्थल पहुंचे और प्रशासन को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान पूरे राजपुर क्षेत्र की बदहाल सड़कें, पेयजल संकट, अघोषित बिजली कटौती, किसानों को बोनस एवं मुआवजा नहीं मिलने, बढ़ती बेरोजगारी और ग्रामीण समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। विरोध के दौरान पुलिस बल और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झूमाझटकी भी देखने को मिली, जिससे कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
पूरे शिविर परिसर में “साय सरकार होश में आओ”, “राजपुर की सड़क बनाओ”, “किसानों को बोनस दो”, “सुशासन का ढकोसला बंद करो”, “पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करो” और “किसानों को मुआवजा दो” जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार सिर्फ योजनाओं और आयोजनों का प्रचार कर रही है, जबकि गांवों की मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हृदय राम राठिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार केवल प्रचार और दिखावे की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि गांवों की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, किसान परेशान हैं, युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं और सरकार “सुशासन” के नाम पर केवल कार्यक्रम आयोजित कर जनता को गुमराह करने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार किसानों, मजदूरों और गरीबों से किए गए वादों को पूरी तरह भूल चुकी है।
जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के महामंत्री ठंडा राम बहरा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं से पूरी तरह कट चुकी है। गांवों में पानी, बिजली और रोजगार जैसी आवश्यक सुविधाओं का अभाव है तथा किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़क से सदन तक बड़ा आंदोलन करेगी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र शाह ने कहा कि राजपुर सहित पूरे क्षेत्र की जनता अब भाजपा सरकार के झूठे वादों और सुशासन के ढोंग को समझ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें वर्षों से खराब पड़ी हैं, किसान बोनस और मुआवजे के लिए भटक रहे हैं तथा आम जनता बिजली और पानी की समस्या से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल उद्योगपतियों और बड़े पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि गरीब और किसान उपेक्षित हैं।
महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष शकुंतला भगत ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और ग्रामीण समस्याओं ने महिलाओं का जीवन कठिन बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महिलाओं और गरीब परिवारों की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है।
जिला कांग्रेस कमेटी आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिलीप केरकेट्टा ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
राजपुर में हुए इस प्रदर्शन ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि सड़क, पानी, बिजली, बोनस और मुआवजे जैसे मुद्दों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस ने इसे जनता की आवाज बताते हुए आने वाले समय में आंदोलन और तेज करने की बात कही है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आलोक गोयल, प्रमोद प्रधान, शिव शंकर पैंकरा, शानू खान, जनपद सदस्य विनय जायसवाल, सीताराम यादव, दुर्योधन यादव, शंकर सय सिदार, कंस राम प्रजा, उजियार रतिया, पोथीसिंह, रघुमानी गुप्ता, इंद्र साय टोप्पो, मोहन पटेल, सुनीता बड़ा, तेज सिंह दीवान, जूगलाल भगत, गुण निधि भोई, ललित राठिया, खगेश्वर मालाकार, रोशन साहू, सम्राट महंत, विक्की वैष्णव, तेजश बंजारे, कौशल्या साहू, रायमती चौहान, मनीराम कुजूर, सदानंद निषाद, अनु तिर्की, पूर्णावती पैंकरा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.