LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*वटसावित्री पर्व की धूम: लैलूंगा सहित कई क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया त्योहार*

Spread the love

*वटसावित्री पर्व की धूम: लैलूंगा सहित कई क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया त्योहार*

लैलूंगा/ सुहागिन महिलाओं के आस्था, प्रेम और अखंड सौभाग्य का प्रतीक वटसावित्री पर्व आज लैलूंगा सहित आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
नगर के मंदिरों और वट वृक्षों के आसपास पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर वट वृक्ष में धागा बांधा और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। कई स्थानों पर सामूहिक पूजा और कथा वाचन का भी आयोजन किया गया, जहां महिलाओं ने भक्ति गीतों और मंगलगान के साथ पर्व को हर्षोल्लास से मनाया।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस पर्व की विशेष रौनक देखने को मिली। महिलाएं समूह बनाकर पूजा स्थल तक पहुंचीं और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए व्रत रखा। बुजुर्ग महिलाओं ने नई पीढ़ी को वटसावित्री पर्व के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी।
पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा और शाम तक मंदिरों व पूजा स्थलों में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। वटसावित्री पर्व को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल देखने को मिली, जहां पूजा सामग्री, फल-फूल और श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर अच्छी भीड़ नजर आई।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.