LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*केराबहार माध्यमिक शाला में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव*

Spread the love

*केराबहार माध्यमिक शाला में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव*
लैलूंगा। विकासखंड लैलूंगा के संकुल भकुर्रा अंतर्गत माध्यमिक शाला केराबहार में 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक एवं सम्मानजनक तरीके से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप सरपंच धनीराम प्रधान रहे। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष केसबो पैंकरा, पालक वेणुधर गुप्ता, जय कुमार प्रधान सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा छठवीं के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का अतिथियों एवं शाला परिवार द्वारा तिलक-चंदन लगाकर, पुष्पमाला एवं पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया। इसके पश्चात आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों के करकमलों से विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं गणेश प्रतिमा भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और आनंद का माहौल बना रहा। अंत में सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
शाला के प्रधान पाठक भानुलाल नायक, शिक्षक प्रमोद कुमार पैंकरा, कान्हूराम गुप्ता एवं समस्त शाला परिवार की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शाला प्रवेश उत्सव ने बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह और विद्यालय के प्रति अपनत्व की भावना को और मजबूत किया।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.