LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

अमरदीप उच्च माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव 2026*

Spread the love

*अमरदीप उच्च माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव 2026*
लैलूंगा। विकासखंड लैलूंगा स्थित अमरदीप उच्च माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव 2026 बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर नए शैक्षणिक सत्र की शुभ शुरुआत की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। बच्चों में भी नए सत्र को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
अमरदीप उच्च माध्यमिक विद्यालय इन दिनों अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के कारण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विद्यालय की मेधावी छात्रा ओजस्वी चतुर्वेदी ने मात्र 7 वर्ष 7 माह की आयु में पांचवीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर एक अनूठी उपलब्धि हासिल की है। विशेष उपलब्धि के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के आदेशानुसार उन्हें सीधे आठवीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान की गई है।
विद्यालय की इस उपलब्धि को शिक्षक-शिक्षिकाओं के समर्पण, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम माना जा रहा है। यही कारण है कि विद्यालय की उपलब्धियों की चर्चा आज पूरे रायगढ़ जिले में जोर-शोर से हो रही है।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आने वाले समय में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.