LATEST NEWS
जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक कोडासिया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में नए सांस्कृतिक मंच की घोषणा विद्यार्थियों एवं कोटवार को किया ग... कचरे में संभावना तलाशने वाली आर्चना की सोच अब राष्ट्रीय मंच पर* धरहर पंचायत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वॉं स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त एवं जन्मदिन के अवसर पर मुसकट्टी के प्रा. शाला. मे विशेष आयोजन* स्वतंत्रता दिवस पर वीरेंद्र साह का संदेश: “आजादी सिर्फ बंधनों से मुक्ति नहीं, बेहतर भविष्य गढ़ने का ... अमरदीप विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा परिसर* अमरदीप विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा परिसर* रिमझिम बारिश भी नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज्बा, संत माइकल स्कूल में शान से लहराया तिरंगा* *रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से सराबोर हुआ रायगढ़*
August 17, 2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.31.44_436f42bb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.39_e7a6569b
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.38_f60ada22
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.23.07_23afb6cb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 21.58.35_92380853
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.58.12_b9c15691
WhatsApp Image 2024-08-12 at 21.59.50_d7ddc622
Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*
*रायगढ़ पुलिस*
*दिनांक : 20 जून, 2026*

🚨 *“ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की एनडीपीएस मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई, 52 किलो गांजा मामले में सप्लायर महिला गिरफ्तार*

🚨 *अप्रैल माह में पकड़े गए अंतरराज्यीय तस्करों से पूछताछ में खुला राज, ओडिशा से गिरफ्तार हुई मुख्य सप्लायर*

🚨 *संबलपुर स्टेशन के पास से गांजा उपलब्ध कराकर मध्यप्रदेश भेजने की थी साजिश*

🚨 *कंधमाल (ओडिशा) में दबिश देकर सुभद्रा उर्फ मामी मलिक को गिरफ्तार कर लाई चौकी खरसिया पुलिस*

🚨 *“ऑपरेशन आघात के तहत नशे के कारोबारियों के पूरे नेटवर्क तक पहुंचकर एंड-टू-एंड कार्रवाई की जा रही है, संलिप्त तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा”— एसएसपी शशि मोहन सिंह*

  *20 जून, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे *“ऑपरेशन आघात”* के तहत चौकी खरसिया पुलिस ने एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए 52 किलोग्राम गांजा तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर महिला को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। अप्रैल माह में पकड़े गए तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों से पूछताछ के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस ने कंधमाल (ओडिशा) में दबिश देकर महिला आरोपिया सुभद्रा उर्फ मामी मलिक को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया है। आरोपिया को एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

         विदित हो कि 22 अप्रैल 2026 को खरसिया क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से तीन युवक बड़ी मात्रा में गांजा लेकर निकले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा सड़क एवं रेल मार्ग से संभावित तस्करी को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों एवं साइबर टीम को अलर्ट किया गया था। इसी दौरान खरसिया रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में तीन संदिग्ध युवकों के बड़े-बड़े बैग लेकर घूमने की सूचना मिली। तत्काल चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में चौकी खरसिया एवं साइबर टीम द्वारा योजनाबद्ध घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ा गया।

        पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दिनेश कुमार बेहरा (22 वर्ष), शिवा बेहरा (21 वर्ष) एवं देवी प्रसाद कंहर (19 वर्ष), सभी निवासी जिला कंधमाल (ओडिशा) बताया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेन के माध्यम से गांजा लेकर आ रहे थे, लेकिन रेलवे पुलिस की चेकिंग की सूचना मिलने पर खरसिया स्टेशन में उतरकर बचने का प्रयास कर रहे थे। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 16.1 किलोग्राम, 20.4 किलोग्राम एवं 15.5 किलोग्राम कुल *52 किलोग्राम गांजा* बरामद किया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग *25 लाख 62 हजार रुपये* आंकी गई थी।

🔸 *तस्करों के मेमोरेंडम से खुला सप्लायर का राज*

      गिरफ्तार आरोपियों से गांजा तस्करी के नेटवर्क के संबंध में अलग-अलग पूछताछ करने पर उन्होंने अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि बरामद गांजा उन्हें संबलपुर रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली महिला *मामी मलिक* द्वारा मध्यप्रदेश के बीना पहुंचाने के लिए दिया गया था। आरोपियों द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच करने पर उक्त नंबर महिला सुभद्रा दिगल उर्फ मामी मलिक के नाम पर पंजीकृत पाया गया।

🔸 *ओडिशा में दबिश, मुख्य सप्लायर महिला गिरफ्तार*

  सुराग मिलने के बाद चौकी खरसिया पुलिस ने विधिवत अनुमति प्राप्त कर जिला कंधमाल (ओडिशा) के थाना गोच्छापाड़ा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से दबिश दी। पुलिस टीम ने आरोपिया सुभद्रा उर्फ मामी मलिक की पतासाजी कर उसे अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपिया ने स्वीकार किया कि उसने ही आरोपियों को संबलपुर रेलवे स्टेशन के पास गांजा उपलब्ध कराया था और उसे मध्यप्रदेश के बीना तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी थी।

        पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग विवो वी-60 टच स्क्रीन मोबाइल फोन जब्त किया है। विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपिया को एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

🔸 *एंड-टू-एंड जांच से तस्करी नेटवर्क पर प्रहार*

          ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस केवल वाहक तस्करों तक सीमित न रहकर मादक पदार्थों के पूरे नेटवर्क, सप्लायर, ट्रांसपोर्टर और रिसीवर तक पहुंचने के लिए एंड-टू-एंड जांच कर रही है। इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*-

*“ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस मादक पदार्थ तस्करी के प्रत्येक मामले में एंड-टू-एंड जांच कर पूरे नेटवर्क तक पहुंच रही है। केवल गांजा लेकर परिवहन करने वाले आरोपियों ही नहीं, बल्कि इसके सप्लायर, वित्तीय लाभ लेने वाले एवं पूरे तस्करी तंत्र से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। नशे के कारोबारियों के लिए रायगढ़ जिला सुरक्षित ठिकाना नहीं बनने दिया जाएगा।”*

🔸 *गिरफ्तार आरोपिया* :-
     सुभद्रा उर्फ मामी मलिक पति बिरसा दिगल, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम लादापतर, थाना फिरंगिया, जिला कंधमाल (ओडिशा), वर्तमान निवासी नेडीपोड़ा, थाना गोच्छापाड़ा, जिला कंधमाल (ओडिशा)।

🔸 जप्ती :- एक नग विवो वी-60 टच स्क्रीन मोबाइल फोन

  एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, महिला प्रधान आरक्षक ममता मिंज एवं आरक्षक धनंजय कश्यप, गोविंद बनर्जी, महिला आरक्षक प्रियंका मिंज और श्यामा सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.