LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अमरदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा में हुआ योगाभ्यास, बच्चों व शिक्षकों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा*

Spread the love

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अमरदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा में हुआ योगाभ्यास, बच्चों व शिक्षकों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा*
लैलूंगा, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमरदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लैलूंगा में योग कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में ज्योति पटेल एवं राजू सिंह भाटिया द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, वहीं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को और भी प्रेरणादायक बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना, महामृत्युंजय मंत्र एवं गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ की गई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन, त्रियक ताड़ासन, अर्ध चक्रासन सहित अनेक योगासन किए।
योग प्रशिक्षकों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। विद्यार्थियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर अपने जीवन को बेहतर बना सकें।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को चॉकलेट वितरण कर उनके उत्साह को बढ़ाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में चम्पा पटेल, संपना महंत, प्रेरणा पटेल, अंजली टोप्पो, किरण भगत, अनित उरांव, प्रमिला प्रधान, अनिल कुमार बेहरा, किशोर यादव, गोवर्धन यादव, प्रदीप पंडा, श्रवण कुमार यादव एवं पंकज उपस्थित रहे।
विद्यालय में आयोजित यह योग दिवस कार्यक्रम स्वास्थ्य, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता का प्रेरणादायी संदेश देने वाला साबित हुआ।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.