LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*35.600 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार*

Spread the love

*35.600 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार*

रायगढ़, 22 जून 2026/ जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए कुल 35.600 लीटर महुआ शराब जब्त की है। कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत घरघोड़ा और खरसिया क्षेत्र में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
             सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि आबकारी वृत्त घरघोड़ा की टीम ने महलोई गांव में दबिश देकर तुलसा अगरिया के कब्जे से 16.400 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त की। वहीं दूसरी कार्रवाई में नवापारा वार्ड क्रमांक 08 निवासी राखी बाई पैकरा के घर से 9 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब बरामद की गई। इसी तरह आबकारी वृत्त खरसिया की टीम ने बरगढ़ गांव में कार्रवाई करते हुए प्रताप कुमार उरांव के कब्जे से 10.200 लीटर महुआ शराब जब्त की। आबकारी विभाग ने बताया कि तीनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कराया गया। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.