LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*
*रायगढ़ पुलिस*
*दिनांक : 23 जून, 2026*

🚨 *कापू मेन रोड पर तलवार लहराकर वाले युवक पर कापू पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट की कार्रवाई*

🚨 *राहगीरों को डरा-धमका रहा था आरोपी, घेराबंदी कर मौके पर दबोचा गया, आरोपी से नुकीला धारदार तलवारनुमा हथियार जब्त*

       *23 जून, रायगढ़* । थाना कापू पुलिस ने मेन रोड पर तलवार लहराकर आमजन में भय का माहौल बनाने वाले युवक के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से एक नुकीला धारदार तलवारनुमा हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

          जानकारी के अनुसार कल दिनांक 22.06.2026 के दोपहर थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव को सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक-3 स्थित अश्वनी किराना दुकान के सामने मेन रोड पर एक युवक धारदार नुकीली तलवार हवा में लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

      पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी रण विजय सिंह राजपूत पिता जगतपाल सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी कापू, थाना कापू को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नुकीला धारदार तलवारनुमा हथियार बरामद हुआ, जिसे विधिवत जब्त किया गया। आरोपी के कृत्य पर थाना कापू में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.