LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

खरसिया में गरजा भाजपा का संगठन! जिला कार्यसमिति बैठक में लैलूंगा के दिग्गज नेताओं की दमदार मौजूदगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Spread the love

खरसिया में गरजा भाजपा का संगठन! जिला कार्यसमिति बैठक में लैलूंगा के दिग्गज नेताओं की दमदार मौजूदगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

खरसिया, 09 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ की महत्वपूर्ण जिला कार्यसमिति बैठक गुरुवार दोपहर 1:00 बजे लखीराम ऑडिटोरियम, खरसिया में आयोजित हुईहै । बैठक में लैलूंगा मंडल के वरिष्ठ एवं दिग्गज भाजपा नेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने, सदस्यता अभियान तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।

लैलूंगा से पहुंचे भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ता ही भाजपा की पहचान हैं और उन्हीं के दम पर पार्टी लगातार जनविश्वास हासिल कर रही है। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में उपस्थित नेताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करने का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और भाजपा संगठन की मजबूती का प्रदर्शन भी नजर आया।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.