LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

खरसिया में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट ऑर्गेनाइजेशन का भव्य शपथग्रहण समारोह संपन्न, पत्रकारों ने ली निष्पक्ष सेवा की शपथ

Spread the love

खरसिया में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट ऑर्गेनाइजेशन का भव्य शपथग्रहण समारोह संपन्न, पत्रकारों ने ली निष्पक्ष सेवा की शपथ
रायगढ़/खरसिया। खरसिया स्थित गायत्री मंदिर हॉल में मंगलवार को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट ऑर्गेनाइजेशन का शपथग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष व्यास पाठक रहे, जबकि अध्यक्षता प्रतिष्ठित समाजसेवी ओमप्रकाश गोयल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सचदेव, प्रदेश महासचिव रमेश अग्रवाल, प्रदेश सचिव अरुणधर पंडा तथा रायगढ़ जिलाध्यक्ष महादेव परिहारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश गोयल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर खरसिया तहसील के संरक्षक अमर मंत्री, राजेश शर्मा, संटी सोनी, नैना वैष्णव सहित ब्लाक अध्यक्ष राकेश गायत्री, सचिव संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष विष्णु चंद्र शर्मा, डिग्री लाल सिदार, लक्ष्मी पटेल, रविशंकर पटेल एवं अन्य पदाधिकारियों ने संगठन, देश और समाज के हित में निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली। सभी पदाधिकारियों को प्रदेशाध्यक्ष व्यास पाठक ने शपथ दिलाई। समारोह में पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.