LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*कंवरान सामाजिक कार्यशाला एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में कंवर यूथ क्लब रायगढ़ का गठन*

Spread the love

*कंवरान सामाजिक कार्यशाला एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में कंवर यूथ क्लब रायगढ़ का गठन*

रायगढ़, 12 जुलाई 2026। कंवर समाज भवन, रायगढ़ में आयोजित कंवरान सामाजिक कार्यशाला एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम के दौरान युवाओं को सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कंवर यूथ क्लब रायगढ़ की जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

*यह कार्यक्रम एवं कार्यकारिणी का गठन कंवर यूथ क्लब छत्तीसगढ़ के संस्थापक श्री जितेन्द्र कुमार चंद्रवंशी जी, मुख्य संयोजक श्री संदीप कुमार पैकरा जी, तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज विकास समिति युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यप्रकाश पैकरा जी एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री दुलार सिंह पैकरा जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।*

कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा, युवा नेतृत्व, खेल, संस्कृति, सामाजिक जागरूकता एवं समाज के समग्र विकास पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कैरियर मार्गदर्शन सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार एवं स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी प्रदान की गई।


*नवनियुक्त कंवर यूथ क्लब रायगढ़ के संरक्षक श्री दुरेश साय ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंवर यूथ क्लब समाज के युवाओं को शिक्षा, खेल, संस्कृति, सामाजिक सेवा एवं नेतृत्व के क्षेत्र में संगठित कर समाज के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य करेगा।*

          शुभेच्छु
कंवर यूथ क्लब छत्तीसगढ़

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.