LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

जामपाली ओसीएम का डीटी (प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग) श्री आर.सी. महापात्रा ने किया निरीक्षण

Spread the love

जामपाली ओसीएम का डीटी (प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग) श्री आर.सी. महापात्रा ने किया निरीक्षण

रायगढ़। दिनांक 13 जुलाई 2026 को जामपाली ओसीएम का निरीक्षण डीटी (प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग) श्री आर.सी. महापात्रा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मानसून के मौसम में सुरक्षित एवं निर्बाध कोयला उत्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

श्री महापात्रा ने विशेष रूप से सुम्प में स्थापित पंपों के सुचारु संचालन, जल निकासी व्यवस्था तथा पंप खलासियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए कार्य किया जाए, ताकि उत्पादन प्रभावित न हो और किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

निरीक्षण के दौरान टीएस टू डीटी श्री प्रवीण कुमार, रायगढ़ क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री मनोज कुमार, उपक्षेत्रीय प्रबंधक श्री एम.डी. शहवाज अंसारी, खान प्रबंधक श्री के.के. नायक, खान अभियंता श्री बृजेश कुमार कांत सहित क्षेत्र के विभिन्न विभागाध्यक्ष (एचओडी), खान के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.