LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

लैलूंगा में भीषण सड़क हादसा! लारिपानी चौक पर डंपर ने बोलेरो को मारी जोरदार टक्कर, बोलेरो के उड़े परखच्चे, चालक का पैर टूटा

Spread the love

लैलूंगा में भीषण सड़क हादसा! लारिपानी चौक पर डंपर ने बोलेरो को मारी जोरदार टक्कर, बोलेरो के उड़े परखच्चे, चालक का पैर टूटा

टक्कर के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार, घायल चालक को तत्काल लैलूंगा अस्पताल भेजा गया

लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र के लारिपानी बीच चौक में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में बोलेरो चालक दिलीप सारथी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनके पैर में गंभीर चोट आई है और पैर टूटने की आशंका है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।  नोट: घायल की स्थिति और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस एवं अस्पताल की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.