LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

अमरदीप विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा परिसर*

Spread the love

*अमरदीप विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा परिसर*

लैलूंगा, रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अमरदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लैलूंगा में विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज सतपति एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। इसके पश्चात विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं स्वागत नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए नृत्य, नाटक, भाषण, कविता एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की विविधता, एकता और समृद्ध संस्कृति की शानदार झलक प्रस्तुत की।

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर में मौजूद अभिभावकों और अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया। अभिभावकों ने पूरे उत्साह के साथ बच्चों की प्रस्तुतियां देखीं और उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंत में कार्यक्रम के समापन की घोषणा के पश्चात छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विद्यालय परिसर को देशभक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.