LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक

Spread the love

जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक

*पत्थलगांव/जशपुर* | जशपुर जिले की पत्रकारिता का एक मजबूत स्तंभ आज ढह गया। जिले के वरिष्ठ पत्रकार और पत्थलगांव के श्री *रमेश शर्मा जी* का आज प्रातः 05 बजे देवलोकगमन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पिछले लगभग *5 दशकों* से वे निष्पक्षता, जनसरोकार और निर्भीक लेखनी के पर्याय थे। सत्ता से सवाल करना हो या आम जनता की पीड़ा को मंच देना, शर्मा जी हमेशा सबसे आगे रहे। अस्वस्थता के बावजूद अंतिम समय तक उनकी कलम रुकी नहीं। समाज की हर छोटी-बड़ी समस्या पर उनकी पैनी नजर रहती थी।

उनका जाना सिर्फ एक पत्रकार का जाना नहीं है, बल्कि *जशपुर की पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति* है। उनके लेखों ने कई आंदोलनों को दिशा दी और कई बेबस लोगों को न्याय दिलाया।

पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों और आम जनता ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

ॐ शांति शांति शांति💐🙏

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.