LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

चंदन चौक में गूंजा गणपति बप्पा का जयकारा!

Spread the love

चंदन चौक में गूंजा गणपति बप्पा का जयकारा!

ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना, रात में नाटक-आर्केस्ट्रा और जागरण से सजेगा मंच

सुरंगपानी। ग्राम पंचायत सुरंगपानी के चंदन चौक में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। विधि-विधान से पूजा-पाठ और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा विराजमान की गई। गणेश स्थापना के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।

समिति के सदस्यों ने बताया कि चंदन चौक में विगत कई वर्षों से गणेश उत्सव की परंपरा चली आ रही है। हर वर्ष यहां श्रद्धा और उत्साह के साथ गणेश प्रतिमा स्थापित कर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

इस वर्ष भी गणेश उत्सव को लेकर समिति में खासा उत्साह है। गणेश पंडाल में पूजा-अर्चना के साथ रात्रिकालीन कार्यक्रमों की भी तैयारी की गई है। समिति के अनुसार नाटक, आर्केस्ट्रा और जागरण जैसे भव्य कार्यक्रम श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

गणेश स्थापना के साथ ही चंदन चौक का माहौल भक्तिमय हो गया है। शाम होते ही पंडाल में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। समिति द्वारा पूरे उत्सव को व्यवस्थित एवं भक्तिमय माहौल में संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजता चंदन चौक अब आगामी दिनों में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक रंग में भी रंगने वाला है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.