LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

15 सितंबर को तरूणा साहू एवं ग्रुप की पंडवानी से गूंजेगा चक्रधर समारोह का मंच*

Spread the love

*15 सितंबर को तरूणा साहू एवं ग्रुप की पंडवानी से गूंजेगा चक्रधर समारोह का मंच*

*निशित गंगानी के तबला वादन और राजस्थानी लोककला से सजेगी संगीत संध्या*

*वृंदावन के माधवरस बैंड के भजन गायन से भक्तिरस में सराबोर होगा समारोह*

*कथक की मनमोहक प्रस्तुति देंगी अनुष्का सुल्तानिया*

रायगढ़, 14 सितम्बर 2026/ महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना और रायगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को समर्पित 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान, रायगढ़ में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। दस दिवसीय समारोह के दूसरे दिन 15 सितंबर की शाम भी विविध रंगों से सजी होगी। इस दिन रायपुर की अनुष्का सुल्तानिया कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी। कथक की शास्त्रीय भाव-भंगिमाओं और लयकारी के साथ समारोह का मंच भारतीय नृत्य परंपरा की खूबसूरती से रूबरू होगा। वहीं रायपुर की तरुणा साहू एवं ग्रुप द्वारा पंडवानी की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें लोकगायन की समृद्ध परंपरा और कथा-वाचन का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इसी क्रम में दिल्ली की टी.लक्ष्मी रेड्डी कुचिपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति देंगी। वहीं दिल्ली के श्री निशित गंगानी अपने तबला वादन से सुर और ताल की शानदार जुगलबंदी प्रस्तुत करेंगे। राजस्थान की लोक संस्कृति की झलक स्टार्क सोसाइटी, बाड़मेर की राजस्थानी फोक प्रस्तुति में देखने को मिलेगी। साथ ही समारोह में भक्तिरस से सराबोर करने के लिए वृंदावन के माधवरस बैंड द्वारा भजन गायन प्रस्तुत किया जाएगा।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.