अम्बेडकर चौक में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया सेवा का संदेश*


*अम्बेडकर चौक में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया सेवा का संदेश*
रायगढ़, 20 सितम्बर 2026/ ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत रायगढ़ के अम्बेडकर चौक में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने आम लोगों से जुड़ी विषयवस्तु को सरल और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने रुचि के साथ देखा।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य तक सेवा और जनकल्याण से जुड़े संदेशों को सहज माध्यम से पहुंचाना रहा। अम्बेडकर चौक में आयोजित इस नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

