LATEST NEWS
जिला जेल में 460 बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प* *प्राथमिक शालाओं में गणित मेला और हिंदी कहानी मेले से रोचक हुई पढ़ाई* *प्रेस विज्ञप्ति* सुशासन की पहल जनता के करीब पहुंचेगा प्रशासन, 4 नवंबर से हर बुधवार घरघोड़ा में बैठेंगे कलेक्टर* *प्रेस विज्ञप्ति* ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी *प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग
October 17, 2026

प्रेस विज्ञप्ति*

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*
*रायगढ़ पुलिस*
*दिनांक : 20 सितंबर 2026*

🚨*ऑपरेशन आघात के तहत पुसौर पुलिस की कार्रवाई*

🚨*अवैध महुआ शराब के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में 14 लीटर शराब, बाइऊ जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार*

   *रायगढ़, 20 सितंबर 2026*। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत पुसौर पुलिस ने तडोला क्षेत्र में लगातार दो कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 14 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2,800 रुपये है, जब्त की है। इसके अलावा शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत पृथक-पृथक कार्रवाई की गई है।

*पहली कार्रवाई में 7 लीटर महुआ शराब बरामद*

      पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तडोला चौक के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से  महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की।

     मौके पर मुखबिर के बताए अनुसार एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम सोहन किसान पिता सूरज किसान, उम्र 23 वर्ष, निवासी तडोला, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1,400 रुपये है, बरामद की गई। आरोपी ने शराब को बिक्री के उद्देश्य से अपने कब्जे में रखना स्वीकार किया।

*दूसरी कार्रवाई में शराब सहित मोटरसाइकिल जब्त*

     इसी क्रम में 19 सितंबर 2026 को पुसौर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हरे रंग की हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AV 6138 में हाथ भट्ठी की महुआ शराब लेकर तडोला से पुसौर की ओर आ रहा है।

    सूचना पर पुलिस टीम ने तडोला मार्ग स्थित लिटिल एंजल स्कूल के पास घेराबंदी की। कुछ समय बाद उक्त मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम मोतीलाल किसान पिता शंकर किसान, उम्र 34 वर्ष, निवासी तडोला, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ बताया।

     मोटरसाइकिल के सामने रखी सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,400 रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने शराब को बिक्री के उद्देश्य से पुसौर ले जाना स्वीकार किया।

      पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ शराब परिवहन में प्रयुक्त हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AV 6138, जिसकी अनुमानित कीमत 30,000 रुपये है, मय चाबी जब्त की। इस मामले में कुल 31,400 रुपये की संपत्ति बरामद की गई।

    दोनों मामलों में पुसौर पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

      पुसौर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.